{"_id":"66a966e7588b30f9b40dd605","slug":"kanwar-passengers-auto-overturns-three-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121357-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांवड़ यात्रियों की ऑटो पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांवड़ यात्रियों की ऑटो पलटा, तीन घायल
Wed, 31 Jul 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। कस्बे में मंगलवार रात की करीब 8 बजे कप्तानगंज के तेलियाडीह से कांवड़ यात्रियों को अयोध्या ले जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रहे दो लोगों को चपेट में लेते हुए पलट गया। चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालयों में भर्ती कराया। घायलों की पहचान चालक संजय पुत्र धर्मराज निवासी तेलियाडीह थाना कप्तानगंज के रूप में हुई। दूसरे की पहचान ढाबे पर श्रमिक का काम कर रहे उस्ताद निवासी धौरहरा पुत्र लखीमपुर खीरी, तीसरे की पहचान रविंद्र निवासी थाना क्षेत्र के छतौना के रूप में हुई। रविंद्र को सीएचसी विक्रमजोत से ट्रामा सेंटर दर्शननगर अयोध्या रेफर कर दिया गया। संवाद