{"_id":"6301279f4fb71e41d34ebaa6","slug":"kanhaiya-born-at-midnight-basti-news-gkp4476575186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को जन्मे कन्हैया, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को जन्मे कन्हैया, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
नगर थाने में सजाई गई श्रीकृष्ण की झांकी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को जन्मे कन्हैया, गूंजे जयकारे
कहीं भजन-कीर्तन तो कहीं आल्हा में याद किए गए नंदलाल
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिनभर चले कार्यक्रम के बाद शुक्रवार आधी रात को कन्हैया ने जन्म लिया। उनके जन्म लेते ही चहुंओर खुशियां छा गईं। ढोल-नगाड़े बजने लगे।
कलवारी क्षेत्र में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर में बने मंदिर पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कलवारी चौराहे के पास राधा-कृष्ण के रूप में बने कलाकार का नृत्य देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। क्षेत्र के कुसौरा, गंगाऊपुर गौसपुर, अगौना सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।
कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर आल्हा गायन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत संतराम दास महाराज ने किया। जौनपुर के आल्हा गायक फौजदार सिंह ने सरस्वती वंदना कर महोबा गढ़ की लड़ाई का वर्णन कर लोगों में उत्साह भरा।
विज्ञापन
फौजदार सिंह ने चिर परिचित अंदाज में बड़े लड़ैया महोबा वाले जिनसे हार गई तलवार सुनाया तो लोग उत्साहित हो गए। इस मौके पर प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, शमशेर, अनूप सिंह, सूबेदार पाल, अखंड सिंह, मुरलीधर द्विवेदी, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।