फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jyoti Yatra: People mesmerized by seeing cultural diversity

ज्योति यात्रा : सांस्कृतिक विविधता देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Mon, 14 Oct 2024 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Yatra: People mesmerized by seeing cultural diversity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दशहरा की शाम शनिवार को परंपरागत ज्योति यात्रा जब सज धज कर निकली तो अद्भुत, अलौकिक दृश्य देख शहर भी इतराने लगा। यात्रा ज्यों- ज्यों आगे बढ़ी विविधता में एकता की छटा बिखरने लगी। मथुरा, पंजाब, राजस्थान के मंझे कलाकारों ने अपनी सधी प्रस्तुति से हर किसी को वशीभूत बना लिया।
श्रद्धालु अपने आप उमड़ते चले आए। सड़क, छत, दुकान, मकान के दालान सब दर्शकों से भर गए। भाव विह्वल करने वाली ज्योति यात्रा को निहारने के लिए लोग जहां- तहां ठहरे ही रह गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशन में महिला सशक्तीकरण फेज- 5 के तहत कार्यक्रम संयोजक कमलसेन ने उपस्थित भीड़ को नारी सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद मां भगवती की आरती हुई। शनिवार की शाम 6:00 बजे से ज्योति यात्रा की शुरूआत कंपनीबाग से हुई। विभिन्न तरह के रथ, झांकी, जगमग रोशनी के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

उनके साथ आयोजन समिति से जुड़े एवं हिंदूवादी संगठनों के लोग भगवा पोशाक में चल रहे थे।
यात्रा को भव्यता मिलने में देर नहीं लगी। वाराणसी के विद्वान दिनेश त्रिपाठी महाराज की टीम गंगा आरती का अद्भुत मंचन किया। काशी जैसी छठा बिखरने लगी। यात्रा को निहारने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed