फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Justice lawyers have blocked road performance

वकीलों ने न्याय मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 24 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Justice lawyers have blocked road performance
अधिवाक्ताओ ने न्यायमार्ग जाम करके पुलिस प्रसाशन के विरोध मे किया प्रर्दशन ।
कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दूबे को चेंबर में घुसकर मारपीट करने के मामले में अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसमें कोतवाल को हटाने की मांग प्रमुख है। न्यायालय के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठे अधिवक्ताओं का उग्र रूप देखकर प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हुई। एसडीएम सदर आरबी सिंह व सीओ सिटी एसएन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। आश्वासन पर अधिवक्ता रोड से तो हट गए लेकिन पूर्व में घोषित 26 अगस्त तक के कार्य बहिष्कार के फैसले पर अडिग रहने का एलान किया।  
विज्ञापन


17 अगस्त को महामंत्री के चेंबर में घुसकर उनके साथ बदसलूकी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में गुस्सा हैं। उनका आरोप है कि पुलिस अब भी प्रभावी कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही है। धरना दे रहे अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह व मृत्युंजय कुमार को तहसीलदार न्यायिक अखिलेश ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान  प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव , गणेश शंकर मणि त्रिपाठी, भानु प्रताप शुक्ल, राजेश सिंह, शेषनाथ पाठक, रविशरण सिंह, मारुत कुमार शुक्ल समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कचहरी में धरना दे रहे अधिवक्ताओं को मनाने के लिए पुलिस सक्रिय थी। इसी बीच कोतवाली में तैनात एक सिपाही अति उत्साह में धरनारत वकीलों के पास बात करने पहुंच गया। उसकी यह हरकत कई अधिवक्ताओं को नागवार लगी और उसे खदेड़ दिया। कुछ पल के लिए मामला तनावपूर्ण हुआ लेकिन दोनों पक्ष शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed