फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Junior High School Teachers Association will oppose the merger

Basti News: विलय का विरोध करेगा जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ

Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Junior High School Teachers Association will oppose the merger
नगर बाजार(बस्ती)। जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ प्राथमिक विद्यालयों के विलय का विरोध करेगा। जनपदीय अध्यक्ष अंबिका पांडेय ने कहा कि गूगल मीट में सर्वसम्मति से विद्यालयों के विलय के विरोध का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रांतीय पदाधिकारी 24 जून को शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। उसमें बस्ती के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बस्ती जनपद का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी करेंगे। उनके साथ प्रतिनिधि मंडल में मोहम्मद इजहारुल हक अंसारी,अजय पाल, प्रदीप कुमार जायसवाल, उमेश मौर्य और मनीष कुमार मिश्रा शामिल होंगे। यह मंडल विद्यालय मर्ज के खिलाफ संगठन की मांगों को प्रांतीय नेतृत्व के साथ मिलकर मजबूती से रखेगा।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों ने विद्यालयों के विलय से होने वाले संभावित दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उनका मानना है कि यह नीति न केवल शिक्षकों के हितों के खिलाफ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच को भी सीमित करेगी। संगठन ने इसे शिक्षा के निजीकरण की ओर एक कदम बताया और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed