फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Joy drowned in the Saryu river with friends...helplessness remained.

Basti News: सरयू की धारा में दोस्तों के साथ डूब गया उल्लास...रह गई बेबसी

Sat, 09 May 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Joy drowned in the Saryu river with friends...helplessness remained.
अयोध्या सरयू नदी में लापता युवकों की तलाश में उतरी एनडीआरएफ की टीम। स्रोत- परिजन
बस्ती। बर्थडे पार्टी के बाद घूमने के लिए अयोध्या गए पांच दोस्तों में सरयू में डूबे तीन युवकों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। शुक्रवार की देर शाम तक एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही। हादसे के बाद घर लौटा लकी सहमा हुआ है। हादसे का जिक्र करते हुए उनकी आंखें छलक जा रहीं हैं। वहीं किशन के परिजन उसे लेकर खलीलाबाद स्थित घर चले गए।
विज्ञापन

मंगल बाजार स्थित घर लौटे लकी ने शुक्रवार को बताया कि पांचों दोस्तों ने किशन के जन्मदिन पर बुधवार की रात जमकर मस्ती की। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे कार में सवार होकर सरयू स्नान के लिए अयोध्या चले गए। लक्ष्मण घाट की तरफ पानी कम था तो बैरिकेडिंग पार करके नहाने लगे। कुछ देर तक सब कुछ ठीक था, इसके बाद अचानक नदी में बहाव तेज हो गया। पहले कुछ समझ में नहीं आया सब मस्ती लग रही थी लेकिन जब पानी में हाथ-पैर बेकाबू होने लगे तो खतरे का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

नदी की धारा से टकराकर वह और किशन तो ऊंचाई पर आकर गिरे लेकिन राज गुप्ता, अमित गुप्ता और अभिषेक सोनी धारा में गुम हो गए। डूबते दोस्तों को देख हम दोनों सिहर उठे थे। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से हम लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। इसके बाद नदी में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस ने ही हम लोगों से पूछताछ करके विवरण जुटाया और परिवार को हादसे की जानकारी दी गई। कंपकंपाते होठों से अयोध्या में हुए हादसे की चर्चा करते हुए लकी की जबान थम जा रही है और आंखें छलक जा रहीं हैं। हादसे के बाद लकी और किशन सहमे हुए हैं। परिवार के लोग उन्हें किसी से मिलने नहीं दे रहे हैं। घर पर पहुंचने वाले लोगों से लकी के परिजन खुद आगे आकर मिल रहे हैं। लकी बहुत देर तक बात नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला तीनों का सुराग : अयोध्या के लक्ष्मण घाट पर सरयू में नहाते समय लापता बस्ती के मंगल बाजार के तीनों युवकों का 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पता नहीं चला है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक सर्च अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने अगले दिन फिर से खोजबीन करने का भरोसा देकर उनके परिजनों को घर जाने की बात कहीं। मगर परिजन वहीं डटे रहे। शुक्रवार को सुबह होते ही एसडीआरएफ की टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक तीनों युवकों को तलाशा नहीं जा सका था। घाट पर लापता युवकों के परिजन और उनके शुभचिंतक तथा मोहल्ले के लोग अयोध्या घाट पर भी मौजूद रहे।
बुआ के घर पर रहने वाले किशन का था जन्मदिन : 19 साल का किशन पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में अपने बुआ के घर पर रहकर सराफा (सोना छिलने) का काम करता था। उसकी मोहल्ले के ही अन्य लड़कों से दोस्ती हो गई थी।
बुधवार को किशन का जन्मदिन था। उसके साथ मोहल्ले के ही राज गुप्ता (20) पुत्र राजेश गुप्ता, अमित गुप्ता (21) पुत्र राजेश गुप्ता और अभिषेक सोनी (21) वर्ष पुत्र शंभू सोनी तथा बगल के मेहतर टोला के लकी अंसारी (19) पुत्र गुड्डू अंसारी सभी ने रात भर जन्मदिन पार्टी मनाई। बृहस्पतिवार को भोर में पांच बजे पांचों दोस्त कार से अयोध्या दर्शन के लिए चले गए। वहां पहुंचने पर सभी सरयू नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान अभिषेक, अमित व राज नदी में डूबने लगे।

किसी तरह से लकी व किशन बचकर बाहर आए। लकी और किशन उसी दिन देर शाम परिजनों के साथ लौटे हैं। लकी अपने घर पर मौजूद हैं जबकि किशन बुआ के घर आने के बजाय अपने घर खलीलाबाद, संतकबीरनगर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed