{"_id":"6a91e39a2db04b016a03e31b","slug":"joy-abounds-in-the-market-for-raksha-bandhan-business-worth-rs-5-crore-expected-basti-news-c-207-1-bst1005-165363-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रक्षाबंधन पर बाजार में बरसी खुशियां, पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रक्षाबंधन पर बाजार में बरसी खुशियां, पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में राखी की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर बाद बाजारों में चहल-पहल और बढ़ गई। मिठाई विक्रेताओं के अनुसार, इस बार कारोबार अच्छा रहा। कारोबारियों ने जिले में करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई।
गांधीनगर, पांडेय बाजार, मंगल बाजार, फौव्वारा तिराहा, कटरा, मालवीय रोड और गनेशपुर समेत कस्बाई बाजारों में त्योहार की रौनक रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। राखी बाजार में मोती, कुंदन, रुद्राक्ष और चंदन वाली राखियों की मांग रही। बच्चों के लिए लाइट और म्यूजिकल राखियां पसंद की गईं, जबकि युवाओं ने ब्रेसलेट और डिजाइनर राखियों को तरजीह दी।
दुकानदार सूरज कसौधन और राजेश गुप्ता ने बताया कि डिजाइनर राखियों की बिक्री अच्छी रही। चांदी के भाव बढ़ने के बावजूद हल्के वजन वाली चांदी की राखियों की भी मांग रही। सराफा बाजार में छोटे आभूषणों की खरीदारी हुई। आभूषण कारोबारी अभिषेक ने बताया कि ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कपड़ों और मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़
रक्षाबंधन पर कपड़ा बाजार में भी बिक्री बढ़ी। साड़ी, सूट, कुर्ती और लहंगे की खरीदारी हुई। बहनों को उपहार देने के लिए साड़ियों की मांग रही। रजवाड़ा, शिफॉन और क्रेप सिल्क की साड़ियों के साथ फैब्रिक सूट और लहरिया लहंगे पसंद किए गए। दुकानदार राहुल मोदी और प्रह्लाद ने बताया कि त्योहार के कारण बिक्री में तेजी आई। मिठाई की दुकानों पर लड्डू, पेड़ा, काजू कतली और रसगुल्ले की मांग रही। युवाओं ने चॉकलेट और ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक भी खरीदे। वहीं, गिफ्ट सेंटरों पर पर्स, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री हुई। शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रही।