{"_id":"689e3e97b50ebcb58d0d418a","slug":"joint-team-investigated-suspected-fire-in-bus-due-to-lightning-or-short-circuit-basti-news-c-207-1-bst1005-142007-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संयुक्त टीम ने की जांच...बिजली गिरने या शॉर्टसर्किट से बस में आग का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संयुक्त टीम ने की जांच...बिजली गिरने या शॉर्टसर्किट से बस में आग का संदेह
Fri, 15 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में खड़ी जली बस की जांच करते अधिकारी।
बस्ती। कार्यशाला में खड़ी बस में आग लगने की घटना रहस्य बन गई है। बृहस्पतिवार को टीम ने जांच रिपोर्ट गोरखपुर भेज दी है। आग लगने की वजह बिजली गिरने व शॉर्टसर्किट हो सकती है। जांच रिपोर्ट में टीम ने कहा है कि वाहन का सेल्फ, अल्टरनेटर सही पाया गया। बैटरी केबल सही है।
बस की छत की तरफ आग लगने से आशंका है कि बिजली पर गिरने अथवा कार्यशाला में बिजली के तारों की शॉर्ट-सर्किट के कारण यह घटना हुई है।
रोडवेज बस्ती डिपो की कार्यशाला में बुधवार सुबह करीब पांच बजे खड़ी बस में अचानक आग लग गई थी। जबतक दमकल टीम पहुंचती बस काफी जल चुकी थी। दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत से आग बुझाई। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से गठित टीम ने एआरएम आयुष भटनागर, गोरखपुर के फोरमैन राम स्वारथ, बस्ती फोरमैन रामबरीका, संभागीय परिवहन विभाग की आरआई सीमा गौतम ने बृहस्पतिवार को कार्यशाला में जांच की।