फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Joint Bar angry over incidents happening with advocates

Basti News: अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं पर भड़का संयुक्त बार

Sun, 08 Sep 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Joint Bar angry over incidents happening with advocates
कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में अ​धिवक्ताओं ने सीएम संबो​धित ज्ञापन जिला प
संयुक्त बार एसोसिएशन ने जरिये मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


- प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं के विरुद्ध शनिवार को संयुक्त बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बामदेव मिश्र ने बताया कि कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
जनपद बार एसोसिएशन बस्ती के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय का अपहरण कर नकदी छीनते हुए उनके साथ मारपीट की गई। इसके बावजूद सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू नहीं कर रही है। प्रदेश में आए दिन अधिवक्ता के साथ हो रही घटनाओं को लेकर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यदि प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं होंगे तो पीड़ितों को न्याय कौन दिलाएगा। दि यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनाथ पाठक ने बताया कि पीड़ितों के हितों की रक्षा कर उन्हें न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है। इस पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दुबे ने बताया कि कासगंज में अधिवक्ता मोहनी तोमर की हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके आश्रित को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग के क्रम में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। बस्ती जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय के अपहरण, नकदी छिनैती और मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। मौके पर यंग बार महामंत्री रक्षाराम शुक्ल, गोपेंद्र गुप्ता अग्रहरि,भूपेश कुमार शुक्ल, शिवाकांत तिवारी, सर्वेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed