फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jitendra sigh murder case

जितेंद्र सिंह हत्याकांड: पूर्व प्रमुख पुत्र समेत चार नाम मुकदमे में शामिल

Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jitendra sigh murder case
जितेंद्र सिंह हत्याकांड : पूर्व प्रमुख पुत्र समेत चार नाम मुकदमे में शामिल
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। पूर्व प्रमुख पति जितेंद्र सिंह हत्याकांड की साजिश करने के आरोप में पुलिस ने दो अन्य लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए गए आरोपितों के काल डिटेल के आधार पर दोनों का नाम मुकदमे में शामिल किया गया है।
इनमें बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह के बेटे अमित सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी अमरडोभा थाना मुंडेरवा और लालगंज थाने के भरवलिया निवासी वीरेंद्र बहादुर पाल उर्फ बब्बू पाल का नाम शामिल है। इसके अलावा अज्ञात के तौर पर बनाए गए आरोपियों में दो नाम भी पुलिस ने प्रकाश में लाया है जिनमें विशाल पाल व टुनटुन पाल निवासी भरवलिया शामिल हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले जितेंद्र सिंह के भतीजे रामायण सिंह की तहरीर पर सात आरोपियों को नामजद किया गया था। जिनमें छह की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस तरह मुकदमे में अब 11आरोपितों का नाम सामने आ चुका है। बता दें, दो जनवरी को बनकटी बाजार में हुए जानलेवा हमले में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख बनकटी नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जीतेन्द्र सिंह की सोमवार को दिन में इलाज के दौरान सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में मौत हो गई थी। लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार देर रात उनका शव महादेवा स्थित उनके आवास पर लाया गया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग अयोध्या घाट पर पहुंचे और पुलिस टीम भी यहां मुस्तैद दिखीं।
विज्ञापन

आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक
बनकटी। पूर्व प्रमुख नीलम सिंह के पति जितेंद्र सिंह के निधन पर सोमवार से ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विधायक रवि सोनकर, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, विधायक दयाराम चौधरी, कृष्ण चन्द्र सिंह, ई. अरविंद पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, डॉ. विवेक कुमार, धनेश यादव, बबलू तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, चन्द्र शेखर ‘मुन्ना’, दयाशंकर मिश्रा, रविचंद्र पांडेय, विवेकानंद शुक्ल, राजेंद्र चौधरी, बेलाल अहमद, बब्लू दुबे, सुनील पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, गिरजेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, डॉ.आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, अश्वनी उपाध्याय, रमेश अग्रहरी आदि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed