फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jirjirwa Lumbini-Duddhi road closed by bridge collapse

झिरझिरवा पुल ढहने से लुंबिनी-दुद्धी मार्ग बंद

Wed, 08 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jirjirwa Lumbini-Duddhi road closed by bridge collapse
बस्ती कलवारी मार्ग पर झिरझिरवा पुल टूटा।
लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर बाजार से आगे स्थित झिरझिरवा नाले पर बना लकड़ी का पुल बुधवार/बृहस्पतिवार रात भरभराकर ढह गया। इलाहाबाद से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक के गुजरते समय यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि ट्रक का आगे का हिस्सा निकल जाने के बाद पुल ढहा और ड्राइवर-खलासी सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे। ट्रक का पिछला हिस्सा हादसे की चपेट में आ गया । पुल गिरने से टांडा होते हुए इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर जाने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया। 
विज्ञापन

आधी रात के बाद हुई घटना के बाद दोनों तरफ गाड़ियों  की लाइन लग गई। सुबह तक लोगों को जानकारी हो गई थी। जिससे काफी वाहन फुटहिया से कलवारी रोड पर आगे नहीं बढ़े। यही हाल टांडा से आने वालों का था। उधर से आ रही गाड़ियों को रामजानकी मार्ग से होकर गुजारा जाने लगा, जिससे जाम की स्थिति नहीं आई। मौके पर दोनों तरफ फंसे वाहनों को बाद में दूसरे संपर्क मार्गों से निकाला गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के जमाने में बना वह पुल काफी जर्जर हालत में था। बावजूद इसके उससे होकर सीमेंट व गिट्टी लदे ट्रक व अन्य भारी वाहन दिन रात गुजरते रहे। नगर बाजार निवासी असलम ने बताया कि बिना पुल बनाए रोड पर भारी वाहन गुजरते रहे लेकिन सड़क निर्माण करवा रही कंपनी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन

 एसपी ने बताया कि आवागमन शुरू करने के लिए अत्याधुनिक  मशीनें लेकर कई टीमें जुटी हैं। जल्द ही काम चलाऊ इंतजाम करके ट्रैफिक बहाल  कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed