फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewellery worth lakhs stolen from a closed house

Basti News: बंद पड़े घर से लाखों के जेवरात चोरी

Thu, 13 Mar 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from a closed house
बस्ती। शहर के रामनगर गांव गोड़िया मोहल्ले के बंद पड़े घर में लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामनगर गांव गोड़िया निवासी विवेकानंद मिश्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से वह तीन मार्च को मां के साथ लखनऊ इलाज कराने गए थे। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लौटकर घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहली मंजिल पर जाकर देखा तो आलमारी का ताला तोड़कर उसमें से सारा सामान निकाल लिया गया। पीआवी को इसकी सूचना देने पर पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। विवेकानंद के मुताबिक सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के सहित लाखों कीमत के गहने चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed