{"_id":"66ca2b5408c39a847d077884","slug":"jewelery-worth-lakhs-65-thousand-cash-stolen-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122622-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लाखों के जेवरात, 65 हजार नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लाखों के जेवरात, 65 हजार नगदी चोरी
Sun, 25 Aug 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुंण्डेरवा थाना क्षेत्र के भैंसा पांण्डेय गांव में ओमजी पांडेय के घर को चोरो खंगाला।
मुंडेरवा क्षेत्र के भैंसा पांडेय गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा क्षेत्र के भैंसा पांडेय गांव के एक ताला लगे मकान में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात, 65 हजार नगदी चुरा ले गए। शनिवार की दोपहर घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, भैंसा पांडेय निवासी ओमजी पांडेय परिवार के साथ बस्ती शहर में रहते हैं। शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे ओमजी खेत में खाद डलवाने गांव गए थे। जैसे ही वह घर पहुंचे तो घर के सामने चैनल का ताला खुला देखकर घबरा गए। ओमजी ने अगल-बगल के लोगों को बुलाया और घर के अंदर गए तो देखा कि घर के अंदर सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा है।
गृहस्वामी के अनुसार, चोर घर में रखे अलमारी, बॉक्स, सूटकेस आदि का लॉक तोड़कर 65 हजार नकद, सोने के जेवरात, चांदी का 25 सिक्का और अन्य सभी कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात मकान पर ताला लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात चोरों ने घर के चैनल का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। अंदर सभी कमरों के ताले तोड़कर पूरा घर खंगाल डाला। चोर घर में रखा नकदी समेत जेवर व सारा सामान चुरा कर भाग निकले। एसओ द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।