फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewelery theft by breaking the lock of the room

Basti News: कमरे का ताला तोड़कर आभूषण चोरी

Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jewelery theft by breaking the lock of the room
पैकोलिया क्षेत्र के सरैया गांव में चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। सरैया खास गांव में मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़कर आभूषण की चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सरैया खास गांव निवासी अनीष तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके मकान की दूसरी मंजिल पर दो कमरे बने हैं। इसमें उसके छोटे भाई अतीष तिवारी का परिवार रहता था और उनके पत्नी के सभी गहने आलमारी में रखे थे। भाई सपरिवार नोएडा में रहता है। दोनों कमरे बंद रहते हैं।
विज्ञापन

पिता रामरंग तिवारी सुबह करीब आठ बजे जब ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी के पास पहुंचे तो सीढ़ी का दरवाजा छत की तरफ से बंद था। वह आश्चर्य में पड़ गए और परिवार के लोगों को जगाया। सीढ़ी का दरवाजा बंद होने से बगल के दूसरे मकान का सहारा लेकर वह तथा और लोग छत पर पहुंचे। देखा कि कमरे का ताला तोड़कर लोहे की आलमारी को तोड़ दी गई थी। सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के लॉकर में रखे भाई की पत्नी के जेवरात नहीं थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed