फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JCB driver arrested on Ram Janki temple

Basti News: राम जानकी मंदिर पर जेसीबी चलाने वाला गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
JCB driver arrested on Ram Janki temple
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार स्थित रामजानकी मंदिर गिराने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लव कुमार निवासी त्रिगनौरा उभाई थाना हर्रैया ही जेसीबी लेकर मंदिर गिराने गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में पांडेय बाजार निवासी पद्मावती देवी ने खुद को ट्रस्ट की जमीन पर बने मंदिर की सर्वराकार बताते हुए पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज कराया था। तहरीर में लिखा था कि चार जून को विपक्षियों ने जेसीबी लगाकर मंदिर को ध्वस्त कर दिया। मंदिर में रखी अष्टधातु की कीमती मूतियां को चुरा ले गए। आमजन के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मयंक गाडिया, अशोक सिंह व सुनील जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद दो दिन पहले पुरानी बस्ती थाने के तत्कालीन एसओ योगेश सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया था। आरोपी लव कुमार को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती अशोक सिंह, विवेचक एसआई सचिन्द्र, एसआई राधारमण यादव, हेड कांस्टेबल उमेश चंद्र राय, सुनील श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed