फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   janch.

इस्रायल राजनायिक ने फल उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण

Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
janch.
इस्रायल राजनायिक ने फल उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- कलमी आम की पौध उत्पादन का लिया जायजा
- बोले आईनेट, 30 साल पूरी कर चुकी है भारत-इस्रायल साझा कृषि परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बंजरिया में स्थापित फल उत्कृष्टता केंद्र से संचालित हो रहे बागवानी कार्यक्रमों की प्रगति जानने रविवार को इस्रायल के प्रतिनिधि और राजनायिक आईनेट श्लेन पहुंचे। उन्होंने मय टीम केंद्र पर कलमी आम की पौध उत्पादन और प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन के रूप में स्थापित पौधों का निरीक्षण किया। इसके बाद अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित किसानों व बागवानों को बताया कि भारत-इस्रायल साझा कृषि परियोजना के 30 साल पूरे हो चुके हैं।

भारत में इस्रायल सरकार की ओर से 29 फल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें मैंगो उत्कृष्टता केंद्र बंजरिया सबसे बढ़िया कार्य कर रहा है। उद्यान मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस्रायल सरकार के सहयोग और कार्यों की प्रदेश सरकार प्रशंसा करती है। सरकार यह आश्वासन देती है कि हम साझा प्रयास से किसानों और बागवानों के लिए उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। प्रमुख सचिव उद्यान और कृषि उत्पादन आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि उद्यानकर्मी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किसानों व बागवानों के द्वार जाएंगे। उद्यान निदेशक डॉ. आरके तोमर ने कहा कि सरकार किसानों व बागवानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ पात्रों को सीधे दिया जा रहा है। बागवानी के प्रगतिशील किसान पुष्करादित्य सिंह, अनिल कुमार पांडेय, शोभाराम मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस्रायल के प्रतिनिधि टीम में आईनेत श्लेन, मश्व मिशन, रोनी ऐदीदिया क्लेन, मशाव, यैर इसेल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस, डीएम प्रियंका निरंजन, एपसी आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed