{"_id":"6acbeff13f1170cece074a60","slug":"jan-arogya-mela-high-grade-fever-troubling-children-following-common-fever-basti-news-c-207-1-bst1005-169164-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : सामान्य बुखार के बाद बच्चों को हाईग्रेड फीवर कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : सामान्य बुखार के बाद बच्चों को हाईग्रेड फीवर कर रहा परेशान
विज्ञापन
पीएचसी नरहरिया में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह स्रोत विभाग
- फोटो : Samvad
बस्ती। जिले की 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। बदले मौसम के चलते वायरल संक्रमण वाले मरीज अधिक रहे। मेले में 1291 मरीजों को परामर्श दिया गया। बताया गया कि सामान्य बुखार के बाद बच्चों को हाईग्रेड फीवर परेशान कर रहा है। उन्हें ठीक होने में आठ से 10 दिन लग जा रहे हैं। अधिकतर पीएचसी पर एलोपैथ चिकित्सक नहीं थे। आयुष चिकित्सक और फार्मासिस्ट ही उपचार करते मिले।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 53 मरीजों को सलाह दी। पीएचसी नरहरिया में 44 मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बुखार और खांसी वाले मरीज आए। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने पीएचसी छावनी का जायजा लिया। साढ़े 12 बजे तक यहां महज 12 मरीजों को सलाह दी गई। उन्होंने चिकित्सक को आरोग्य मेले का प्रचार-प्रसार कराने निर्देश दिए। दवा उपलब्धता भी देखी। साफ-सफाई रखने की हिदायत दी।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी और पीएचसी ओड़वारा में मेला लगा। ओड़वारा में 30 मरीज आए। डॉ. यशी श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह-शाम तापमान घटने लगा है जिस कारण से वायरल वाले मरीज अधिक आ रहे। फार्मासिस्ट जगदम्बा चौधरी ने दवाएं दी। साधना, रमेश, रीना, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी बभनान पर चिकित्सक नहीं होने पर पीएचसी हरदी के चिकित्सक डॉ. कलामुद्दीन खान के सहारे मेला संचालित हुआ। एलोपैथ और होम्योपैथ व आयुर्वेद के 96 मरीजों को परामर्श दिया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्त, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव ने भी मरीज देखा। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला, फार्मासिस्ट राजकरण चौधरी, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी, अंकुर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी वाल्टरगंज पर डॉ. रोहित बोरा ने 19 मरीजों की जांच किए। वायरल फीवर, त्वचा संबंधित मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने दवाएं दी। बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी बनकटी में सात मरीज की जांच हुई। डॉ. अहमद रजा ने बताया कि सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज अधिक थे। एक्सरे कक्ष बंद मिला। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने दवाएं दी। सुभाष ने सहयोग किया।
कुदरहा संवाद के अनुसार, पीएचसी कुदरहा में रविवार को आयोजित मेला में डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट डॉ. जेपी वर्मा ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट ने बताया कि कुल 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैज वारिस ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार से इस बार पीएचसी पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों की जांच और उपचार संबंधी जिम्मेदारी फार्मासिस्ट संभाल रहे हैं।
दोपहर बाद चिकित्सक की कुर्सी खाली
कलवारी। सीएचसी बहादुरपुर में जन आरोग्य मेला के तहत 17 मरीजों की जांच हुई। दिन में 1:30 बजे के बाद कोई चिकित्सक सीट पर बैठे नहीं दिखे। बताया गया कि दोपहर एक बजे तक डॉ. रितेश राव की ओर से 17 मरीजों का उपचार किया था। मरीज राम आशीष ने बताया कि लगभग 2 बजे वह अस्पताल पर आए डॉक्टर के कमरे में गए लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिले। 2:30 बजे इलाज कराने आए रमेश ने बताया उनको खुजलाहट हो रही है जब अंदर डॉक्टर के पास गया तो देखा कमरे में कोई नहीं है। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, लैब टेक्नीशियन अनूप कुमार, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड बॉय दीपचंद मौजूद मिले।
जन आरोग्य मेले में 129 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। सीएचसी सहित तीन पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में 129 मरीजों की सेहत जांची गई। बुखार, खांसी और सर्दी सहित त्वचा में खुजली की समस्या लिए मरीज पहुंचे। सीएचसी में 22 मरीजों को चिकित्सक डॉ. सचिन ने देखा। पीएचसी परसाकुतुब में 37 मरीजों की एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय सिंह ने जांच की। फार्मासिस्ट ने संजय कुमार ने दवाएं दी। पीएचसी सगरा में 49 मरीजों को आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने देखा। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में चिकित्सक हड़ताल पर रहे। यहां फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने मरीजों को दवाएं दीं।