{"_id":"587522354f1c1be165ba9a41","slug":"jam-on-the-route-to-the-township-imposed-amount-bansi","type":"story","status":"publish","title_hn":" रकम के लिए बस्ती-बांसी मार्ग पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम के लिए बस्ती-बांसी मार्ग पर जाम लगाया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा कस्बे मे बैकं से रूपया निकालने के लिए बैठी महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक पुरैना में मंगलवार को कैश न मिलने से गुस्साए खाताधारकों ने बस्ती बांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन बीस मिनट तक जाम लगाने के बाद लोग माने। बनकटी, रुधौली सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकों में पर्याप्त कैश न रहने के कारण लोग निराश हुए। कई बैंक शाखाओं में तो कैश मिला ही नहीं और लोग मायूस लौट गए।
मानिकचंद्र प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई पुरैना में दिन के डेढ बजे तक लंबी लाइन लगाने के बाद खाताधारकों को बताया गया कि बैंक में कैश नहीं है तो लोग गुस्से में आगे और बैंक के बाहर निकलकर बस्ती बांसी मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।
तकरीबन 20 मिनट तक नारेबाजी करने के बाद सड़क पर वाहनो की लंबी कतार लगते देख लोग खुद सड़क से हट गए।बैंक आई माधुरी, राधिका, शांती, विजय कुमार, गीता, सुनीता, कन्हैयालाल, सुभावती, अदालत व मो. ईशू ने कहा कि तीन चार दिन से बैंक में आकर लाइन लगातें है और कैश न मिलने के कारण वापस लौट जाते है। आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक की ओर से अपने परिचितों को अधिक रूपये दे दिया जाता है, और उन लोगों को दो चार हजार रूपये भी नहीं मिल पा रहे है। वहीं शाखा प्रबंधक रितेश साहू कहते है कि ग्राहकों के आरोप बेबुनियाद है। कुल मिली रकम में से बैंक से संबधित सात ग्राहक सेवा केंद्रों को भी देना होता है, साथ ही एटीएम में भी आठ नौ लाख रुपये डालना पड़ता है। शेष रकम बैंक ग्राहकों के मध्य आवश्यकतानुसार वितरित की जाती।
विज्ञापन
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर स्थित बैंको में नकदी की किल्लत से लोगो को राहत नहीं मिल पा रही है। बैंको से छोटे नोटो के न मिल पाने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन रुधौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक का गेट बंद रहा। हालांकि इस दौरान एटीएम चल रहा था। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, पूर्वांचल बैंक और यूनियन बैंक से केवल दो हजार के नोट ही मिल रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्रो की बात करे तो यहां भी ग्राहकों की लंबी लाइन है और केंद्र संचालको के पास पर्याप्त न होने के कारण परेशानी हो रही है। ग्राहक सेवा केंद्र रुधौली खुर्द के संचालक संजय पांडेय ने बताया कि मुख्य बैंक से एक दिन में केवल चौबीस हजार रुपये ही मिल रहा है। इसी रकम से सभी को संतुष्ट करना पड़ रहा है।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक की शाखा बानपुर, देईसाड़, महादेवा, पक्कवा बाजार, बनकटी में कैश का वितरण एक बजे तक हुआ। इसके बाद बैंक ड्राई हो गया। वहीं सिंडीकेट बैंक बनकटी, एसबीआई बनकटी में दो हजार से चार हजार रुपये शाम तक दिया गया। बैंक कर्मी रकम लेन देन के अलावा पासबुक प्रिंट करने, खाता खुलवाने, ऋण आदि कार्य नहीं कर रहें है। नोटबंदी के बाद अभी भी रकम न मिलने को लेकर लोगों में गुस्सा है।