फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jalabhishek will be held in 108 pagodas

बस्ती: 108 शिवालयों में होगा जलाभिषेक, पूरे दिन शुभ नक्षत्र

Sat, 18 Feb 2023 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek will be held in 108 pagodas
लोढेश्वरनाथ मेले मे बच्चों के मनोरंजन के लिये सजा हवाई झूला रेसिंग कार
बस्ती। महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को जिले के 108 मंदिरों में जलाभिषेक होगा। जिले के प्रमुख मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी। पं. भरर्थाचार्य पाठक ने बताया कि शनिवार को दिनभर शुभ नक्षत्र रहेगा। शाम 5:43 बजे से भद्रा लगेगा। इसके बाद जलाभिषेक बंद हो जाएगा। शनिवार को भोर में 4:32 बजे से शुभ नक्षत्र शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जिले के प्रमुख शिवालयों पर जलाभिषेक के साथ मेले का भी आयोजन किया जाता है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। शुक्रवार को दिनभर मंदिरों की सफाई और सजावट की जद्दोजहद चली। शाम तक जलाभिषेक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित बाबा भदेश्वरनाथ धाम जिले के प्रमुख शिवालयों में शामिल हैं। यहां जलाभिषेक करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसकी प्रकार बहादुरपुर क्षेत्र के हरदेवा, बस्ती अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग के तिलकपुर स्थित जागेश्वर नाथ धाम, बनकटी क्षेत्र के बानपुर पिड़ियां, धालेश्वर नाथ थाल्हापार, बेहिलनाथ महथा, टिकवाजोत, पुरनपुर, महादेवा, ककरहिया, भिरिया ऋतुराज, हर्दिया, भुवर शिवमंदिर, राम कृपाल मंदिर, कड़र खास, बरवा धाम, रसूलपुर, लोहरौली, नरहरिया, भारीनाथ, निर्मली कुंड, पंचायती मंदिर, सुर्ती हटटा, करुआ बाबा, भैरोनाथ मंदिर, देवरिया, लोवा, औरतोंदा, हनुमानबाग चकोही शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


कोनी पुरनपुर शिव मंदिर परिसर में होगा विराट दंगल
बनकटी। शिव मंदिर कोनी जोतपुर परिसर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और मेले के अलावा विराट दंगल का आयोजन किया गया है। इसमें गोरखपुर, अयोध्या, सहजनवा, संतकबीरनगर आदि जनपद के पहलवान हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी आयोजक श्याम नारायण चौधरी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed