फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jailed girl three and a half months pregnant

Basti News: जेल में बंद युवती साढ़े तीन माह की गर्भवती

Sun, 05 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jailed girl three and a half months pregnant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। भूत-प्रेत के चक्कर में हुई मारपीट में गैर इरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद युवती के गर्भवती पाए जाने पर खलबली मच गई है। जेल अधीक्षक की सूचना पर सीएमओ ने मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराई।
जांच में पता चला कि 22 वर्षीय युवती तीन माह 12 दिन की गर्भवती है। जेल में उसकी देखभाल के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक सप्ताह उसकी जांच और काउंसिलिंग के लिए डॉक्टर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के एक मामले में 22 वर्षीय युवती नामजद हुई थी। उसे 20 नवंबर 2024 को जेल भेजा गया। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने पेट में दर्द की शिकायत की तो जेल अस्पताल के डॉक्टर से जांच कराई गई। जांच में संदेह होने पर उसे ओपेक हाॅस्पिटल कैली भेजा गया। वहां अल्ट्रासाउंड जांच में युवती तीन माह 12 दिन की गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने इस संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट दी। शनिवार को सीएमओ ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा शर्मा और मनोचिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार को जांच और काउंसिलिंग के लिए भेजा। डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की।
जेल अधीक्षक ने बताया कि युवती के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी पहले से है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed