फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jai Shriram slogan organized between celebration

जश्न के बीच लगे जय श्रीराम के नारे

Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jai Shriram slogan organized between celebration
योगी को सीएम बनाएं जाने पर गौर क्षेत्र में लोगों ने खुशी का इजहारकिया।
महंत आदित्यनाथ के शपथ लेते ही युवाओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। होली दिवाली एक साथ मना रहे लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में समर्थकों ने मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

 
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच के लोग बाइक से जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए शहर में दौड़े। चौराहों पर मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ युवाओं के हितैषी हैं। प्रांत उपाध्यक्ष जेके शाही एवं विभाग संगठन मनीष ने कहा  कि उत्तर प्रदेश में छात्रों के हित में अच्छे काम होंगे। जीवीएम के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि अब युवाओं के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। विभाग  संयोजक राघवेंद्र सिंह, उत्कर्ष शुक्ल,   कुसुम शुक्ला, राजमंगल आदि ने खुशी  जाहिर की। 
विज्ञापन

विजय आर्य के नेतृत्व में हियुवा की ओर से निकाले गए बाइक जुलूस में लल्लू पांडेय, संजय मद्धेशिया, बब्लू निषाद, अनुज सिंह, रामसूरत, दिनेश चौधरी, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अमित सिंह, अजय मिश्र आदि लोग शामिल रहे। जुलूस कंपनीबाग शिवमंदिर से पुरानी बस्ती के बाबा वसंतदास मंदिर तक गया। चौराहे पर मिठाई बांटकर योगी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे ही नहीं पूरे क्षेत्र में खुुुशी मनाई गई। लोगों के बीच चर्चा रही कि लखनऊ, कानपुर  और आगरा के तर्ज पर यहां भी नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी। विक्रमजोत  के शंकरपुर, छावनी, पटखापुर, मलौली, अमोढा आदि बाजारों के व्यवसायियों ने दुकानों से  निकलकर डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। पटाखे दागे। सदर के मंझरिया में हियुवा के पूर्व जिला महामंत्री तथा भाजपा कार्यसमिति  सदस्य अमरेश पांडेय के आवास पर मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा आतिशबाजी कर खुशी जताई। अमरेश ने कहा प्रधानमंत्री ने महंत को मुख्यमंत्री बनाकर पूर्वाँचल का गौरव और बढ़ा दिया है। तकदीर अली ने कहा यह उन  फिकरापरस्त ताकतों को करारा जवाब है जो जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने का कार्य करते हैं। इंसान अली, जाहिद  खान, मुर्तजा हुसैन, साबित अली, इरसाद मियां, परशुराम पांडेय, राकेश यादव नजरुन निशा, शाहनाज, तबेरून निशा, रिजवाना  खातून, नाजमाखातून, जाहिदा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed