{"_id":"6526f2456926d546af02a934","slug":"it-is-wrong-to-demolish-someones-house-with-a-bulldozer-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5641-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर से किसी का घर गिराना गलत : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर से किसी का घर गिराना गलत : बृजभूषण
Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सांसाद बृजभूषण शरण सिंह।
देवरिया की घटना को बताया प्रशासन की लापरवाही का नतीजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। देवरिया कांड को लेकर कैसरगंज से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए किसी के घर पर बुलडोजर चलाना गलत है। घर बड़ी मुश्किल से बनता है। मैं बुलडोजर की राजनीति का विरोधी रहा हूं। उन्होंने घटना को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया।
सांसद बृजभूषण बुधवार को सड़क मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे। वह शहर के बड़ेवन स्थिति टोल प्लाजा पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। कहा कि यह पूर्वांचल की अब तक की सबसे बड़ी घटना है। इतनी बड़ी घटना प्रशासन की लापरवाही के कारण होती है। खारिज दाखिल को लेकर जो लेटलतीफी हो रही उसी के कारण घटनाएं बढ़ रही हैं।
सपा की तरफ से सीबीआई जांच की मांग के सवाल पर कहा कि सरकार विचार करे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें किसी जांच की जरूरत नहीं है। केस बिल्कुल खुला हुआ है। पहली हत्या प्रेमचंद्र यादव की हुई है। उसके बाद पांच हत्या सत्यप्रकाश दुबे के परिवार की हुई है। सीबीआई जांच का मतलब केस को लटकाना है। इस केस के लिए पुलिस की जांच सक्षम है।