फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It is very important for women to be educated and self-reliant in the present times: Charu

वर्तमान समय में महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक : चारू

Thu, 16 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
It is very important for women to be educated and self-reliant in the present times: Charu
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जीजीआईसी में नारी शक्ति वंदन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों एवं सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंंबर जैसे 1090 एवं 181 की जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक चुनौतियों से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा आत्मविश्वास के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित छात्राओं को मातृत्व वंदन योजना, बाल विवाह, बेटी बचाओं-बेटी पढाओ, कन्या सुमंगला योजना, टीकाकरण, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन युग के साक्षी है, नारी का सम्मान शब्दों तक सीमित नही है, धरातल पर भी देखने को मिल रहा है। महिला हर क्षेत्र में आगे बढ रही है। कहा कि इस योजना के तहत विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बनेंगी। राष्ट्रनिर्माण में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पहले से और बेहतर हुआ है। आज के दौर में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग की तरफ से जनसुनवाई के साथ-साथ चौपाल का आयोजन तथा अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है। इस दाैरान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रोली सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य अंजू वर्मा, सीडीपीओ देवेन्द्र सिंह, प्रभारी सीडीपीओ अनुराधा पांडेय, इंस्पेक्टर मंजू सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed