फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Issue of payment to suspicious firm gaining momentum, notice to Secretary

Basti News: तूल पकड़ रहा संदिग्ध फर्म को भुगतान का मामला, सचिव को नोटिस

Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Issue of payment to suspicious firm gaining momentum, notice to Secretary
सीतापुर जिले के गोंदलामऊ ब्लॉक में तैनाती, बस्ती में संबद्ध हैं सचिव सोनम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव सोनम श्रीवास्तव पर संदिग्ध फर्म को भुगतान करने का तूल पकड़ता जा रहा है। सचिव और प्रधान खुद को बचाने में जुटे हुए हैं। वहीं आरोपी सचिव को ब्लॉक से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीडीओ अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच डीपीआरओ कर रहे हैं। आरोपी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
महिला सचिव की मूल तैनाती सीतापुर जिले के गोंदलामऊ ब्लॉक में होने से जांच रिपोर्ट सीतापुर भी जा रही है। वहीं जिस फर्म को महिला सचिव ने भुगतान किया है, उसका पता बस्ती जिले का है। मगर, फर्म लखनऊ में रजिस्टर्ड हैं। चर्चा है कि आरोपी महिला सचिव को बचाने के लिए कुछ जनप्रतिनिधि भी जुटे हुए हैं। भुगतान प्राप्त करने वाली गणेशाय फर्म जांच अधिकारियों को ढूंढे नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज ब्लॉक के सरैया मिश्र, गोपियापार और रामगढ़ उर्फ कठार जंगल में सोनम श्रीवास्तव सेक्रेटरी की तैनात हैं। आरोप है कि एक सप्ताह पहले सचिव ने तीनों ग्राम पंचायतों से अपने किसी रिश्तेदार की गणेश फर्म पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान कर लिया गया। तीनों प्रधानों ने मामले की शिकायत बीडीओ से लेकर उच्च अधिकारियों से की। मामले की जांच करने के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार शुक्रवार की शाम कप्तानगंज के गोपियापार, सरैया मिश्र और जंगल कठार ग्राम पंचायत पहुंचे थे। पूर्व सूचना के बावजूद आरोपी सचिव मौके पर मौजूद न होने से टीम को लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

गणेशाय फर्म पर कई सामानों का भुगतान
आरोप है कि कप्तानगंज ब्लॉक के गोपियापार, सरैया मिश्र और कठार जंगल में तैनात महिला सचिव द्वारा एक लाख अड़सठ हजार रुपये से अधिक का भुगतान केवल गोपियापार ग्राम पंचायत से किया गया है। फर्म के नाम से झाडू, टाइल्स, फिनायल, वाईफाई सहित कई सामानों का भुगतान किया गया है। वहीं सरैया मिश्र और कठार जंगल में भी फर्जीवाड़ा कर लाखों का गोलमाल का भी आरोप लग रहा है।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed