फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Irrigation system to be strengthened with 6.73 crore; two projects to benefit farmers.

Basti News: 6.73 करोड़ से मजबूत होगी सिंचाई प्रणाली...दो परियोजना से किसानों को सहूलियत

Sun, 14 Jun 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Irrigation system to be strengthened with 6.73 crore; two projects to benefit farmers.
नगर राजबहा में नहर पर चल रहा है निर्माण कार्य संवाद - फोटो : वृद्धाश्रम में किया हवन
बस्ती। जनपद में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के लिए 6.73 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं के पूर्ण होने से सिंचाई प्रणाली काफी मजबूत हो जाएगी। परियोजना से किसान आसानी से सिंचाई कर सकेंगे। डीजल बचत के साथ फसल लागत कम होगी।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड-अ अयोध्या के तहत 2.30 करोड़ रुपये की लागत से नगर रजवाहा प्रणाली पर अवशेष कुलाबों के निर्माण कार्य की परियोजना की मंजूरी 30 मार्च 2023 में मिली थी। परियोजना को पूर्ण करने के लिए 31 मार्च 2026 तक का समय था, मगर अभी 85 प्रतिशत कार्य हो पाया है। इधर, बारिश से पहले तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही परियोजना पूर्ण होगी और सिंचाई सुविधा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुनरोद्धार कार्य से किसान खुश हैं। इसके अलावा सरयू नहर खंड-अ अयोध्या की दूसरी परियोजना नगर राजबहा प्रणाली की हर्रैया राजबहा में मानइर, ड्रेनेज साइफन की है। इस पर चार करोड़ 43 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें, हर्रैया रजवाहा के किमी. 1.840, किमी. 7.930, किमी. 13.190, किमी. 16.630, किमी. 16.900, किमी. 17.600 एवं किमी. 18.230 पर वीआरबी का निर्माण होना है। कल्याणपुर माइनर के किमी. 2.100 पर ड्रेनेज साइफन के निर्माण कार्य की स्वीकृति सात नवंबर 2023 में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च 2026 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था, हालांकि, अभी इस परियोजना पर 85 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। बताया गया कि कार्य तेजी से चल रहा है। इन कार्यों से कृषि क्षेत्रों को सुगम सिंचाई मिलेगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा। किसान रघुनाथ, परमात्मा प्रसाद का कहना है कि नहर की सिंचाई से खर्च कम होगा। जल्द परियोजना पूर्ण होना चाहिए।
कोट
नगर और हर्रैया रजवाहा की स्वीकृत परियोजना पर काम चल रहा है। जल्द ही कार्य को पूर्ण करवा दिया जाएगा। संबंधित को निर्देशित किया गया है।
-दिनेश मोहन, एक्सईएन सरयू नहर खंड, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed