{"_id":"6924af95749cb03a58089525","slug":"irregularities-found-at-seed-store-license-suspended-basti-news-c-207-1-bst1001-148306-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीज भंडार पर मिली अनियमितता, लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीज भंडार पर मिली अनियमितता, लाइसेंस निलंबित
Tue, 25 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने सोमवार को गोलू खाद बीज भंडार अवस्थीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी, एनपी मार्का बीज उपलब्ध पाया गया। दुकान पर स्टॉक बोर्ड रेट, बोर्ड फार्म का नाम नहीं लिखा पाया गया। अधिकार पत्र पाया गया परंतु फर्म का बोर्ड नहीं मिला। इस वजह से प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसके बाद डीएओ ने नारायन खाद भंडार कटरा बुजुर्ग का निरीक्षण किया। यहां दुकानदार द्वारा स्टॉक/ वितरण रजिस्टर नहीं उपलब्ध कराया गया। इस वजह से दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। डीएओ ने कहा कि यदि दुकानों और समितियों पर खाद बीज के अनुदानित मूल्य के रेट लिस्ट की वॉल पेंटिंग नहीं पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। वितरण प्रक्रिया भी पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए। पीओएस मशीन के जरिये ही खाद का वितरण किया जाए। स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन स्थिति में होना चाहिए। संवाद