Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investors from 'Time City' arrive at the SP office... demand registration of an FIR.

Basti News: एसपी कार्यालय पहुंचे टाइम सिटी के निवेशक...प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Fri, 06 Nov 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Investors from 'Time City' arrive at the SP office... demand registration of an FIR.
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते टाइम सिटी कंपनी के कार्यकर्ता एवं निवेशक। संवाद
बस्ती। गोरखपुर के बाद बस्ती में भी टाइम सिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड का मामला तूल पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को बस्ती से जुड़े निवेशक हाथ में बैनर लेकर डीएम और एसपी कार्यालय पहुंचे। कंपनी के तत्कालीन अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, उनके भाई दीप चंद्र शुक्ल समेत अन्य करीबियों पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई गई। इससे राजनीतिक गलियारे का भी माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन




कंपनी के सदस्य जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बीएल मौर्य, मिथिलेश कुमार समेत तमाम लोगों ने पूर्व विधायक एवं कंपनी से जुड़े उनके करीबियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद डीएम और एसपी कार्यालय में हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र भी सौंपा है। उनका कहना है कि वह कंपनी के निवेशक रहे हैं। कंपनी की तरफ से 4-6 वर्षों में रकम दोगुनी करने और विकसित भूखंड देने की योजना चलाई गई थी। हम लोगों ने अपने रुपये के अलावा सगे संबंधियों के भी रुपये निवेश कराए थे।
विज्ञापन




आरोप लगाया गया कि कंपनी के तत्कालीन अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल कंपनी के एकल हस्ताक्षरी थे। उन्हीं के जरिये कंपनी के नाम जमीन की खरीद-फरोख्त और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में कंपनी के खाते से धन स्थानांतरित कर अपने करीबियों के नाम बस्ती समेत कई शहरों में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। बाद में कूटरचित दस्तावेज तैयार उनके भाई और दामाद को कंपनी तीस साल के लिए लीज पर दे दी गई। फर्जी रेजोल्यूशन (प्रस्ताव) के आधार पर बस्ती की जमीन पूर्व विधायक के करीबियों को बैनामा कर दी गई। जबकि निवेशकों को जमीन और रुपये वापस करने से मना कर दिया गया है। हम लोगों को लगातार धमकी भी मिल रही है। इसी तरह के मामले में गोरखपुर में उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। मामले में यहां भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी से मेरा कोई लेना देना नहीं : चंद्र प्रकाश



पूरा प्रकरण राजनीति से प्रेरित है। राजनीतिक विरोधी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जिस कंपनी से जोड़कर आरोप लगाया जा रहा है, वहां मैं 2017 में इस्तीफा दे चुका हूं। पहले मैं अवैतनिक अध्यक्ष था। अब वह भी नहीं हूं। 2017 के बाद उसके पदाधिकारी दूसरे लोग हैं। कौन सी जमीन खरीदी-बेची गई, यह वर्तमान पदाधिकारी बताएंगे। इस पूरे प्रकरण में मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। अब मैं संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।








प्रकरण संज्ञान में आया है। शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। निष्पक्षता के साथ जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed