फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation of two hospitals begins, magistrate's report will reveal the truth

Basti News: दो अस्पतालों की जांच शुरू, मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई

Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Investigation of two hospitals begins, magistrate's report will reveal the truth
बस्ती। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती और सीएमओ डॉ. राजीव निगम की टीम ने गिदही खुर्द निवासी मोहम्मद इमरान के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मो. इमरान ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर दक्षिण दरवाजा स्थित अस्पताल व गिदही स्थित मेडिकल सेंटर बस्ती पर पौत्र के इलाज में मनमानी व धन उगाही का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह पहले से ही कर रहे हैं। सीआरओ ने नोटिस जारी कर मो. इमरान से कहा है कि दोनों अस्पतालों पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वह अपनी शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में साक्ष्य, फोटोयुक्त शपथ पत्र उनके कार्यालय में 29 मई तक अवश्य जमा करा दें। उसी दिन दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। जानकारों का कहना है कि यह प्रकरण लंबे समय से चल रहा है। पीड़ित जहां बिना सहमति के इलाज कर लंबा चौड़ा बिल बनाने का आरोप लगा रहा है, वहीं चिकित्सक का कहना है कि झूठे आरोप लगाकर साजिश के तहत अस्पताल को बदनाम किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट की जांच में सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed