फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation of 10 KVA transformer case could not be started even after two months

Basti News: दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाई 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर मामले की जांच

Sat, 14 Sep 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 10 KVA transformer case could not be started even after two months
- बगैर अनुमति के रुधौली क्षेत्र के टिकरी गांव में लगाया गया था ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। बगैर अनुमति के 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाने के मामले की जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि अधिशासी अभियंता ने इसके लिए दो सदस्यीय टीम का गठन जुलाई में ही कर दिया था। दो महीने बीतने के बाद जांच शुरू न होने से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, अधिकारी फुर्सत न मिलने की बात कहकर मामले को टाल रहे हैं। मामला रुधौली तहसील क्षेत्र के टिकरी गांव का है। यहां 20 जुलाई को बिना विद्युत निगम की अनुमति के 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया था। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो विभाग में खलबली मच गई। इसी तरह कुछ अन्य जगहों पर भी बैगर अनुमति के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने के मामले का खुलासा होने लगा।
विज्ञापन

इस पर मुख्य अभियंता एसके सरोज प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिशासी अभियंता रामनरेश ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच जांच आख्या मांगी। लेकिन, अब तक मातहत अधिकारियों ने जांच ही नहीं शुरू की। जांच अधिकारी एसडीओ कलवारी प्रेम शंकर शर्मा व एसडीओ भानपुर एसके चौधरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
अधिकारियों ने वायरल ऑडियो तक का नहीं लिया संज्ञान
- टिकरी गांव में ट्रांसफाॅर्मर लगाने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें एक कर्मी किसी व्यक्ति से कह रहा है कि एक अवर अभियंता के कहने पर ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था, शिकायत होने के बाद उसी अवर अभियंता के कहने पर ट्रांसफाॅर्मर को हटाया भी गया। लेकिन, अधिकारियों ने इस ऑडियो का भी संज्ञान लेना भी उचित नहीं समझा। हालांकि अमर उजाला ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed