फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation lasted for 24 hours, Income Tax team returned

Basti News: 24 घंटे तक चली जांच, लौटी आयकर टीम

Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Investigation lasted for 24 hours, Income Tax team returned
स्टांप व अन्य अभिलेख पूरी रात टीम ने खंगाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्वांटम ग्रुप के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के आवास पर पांच मार्च को आयकर की टीम ने छापा मारा था। घर पर कोई नहीं था। ऐसे में यहां 9 बजे पहुंची टीम ने पांच घंटे तक प्रयास के बाद दोपहर 2 बजे राकेश के सहयोगी ने ताला खुलवाया। इसके बाद टीम घर के अंदर घुसी। गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा रहा। इस दौरान घर पर आने वालों को भीतर घुसने से मना कर दिया गया। टीम ने पड़ोसियों से भी जानकारी ली, मगर कोई उनके बारे में कुछ नहीं बता सका। बुधवार को शाम करीब 4 बजे टीम अपने सामने घर पर ताला लगवा कर लौट गई।
गोरखपुर के आयकर अधिकारी वीपी सिंह, बस्ती के मनीष पाठक, लखनऊ के रोहित कसाना की टीम पांच मार्च को सुबह कारोबारी राकेश श्रीवास्तव के घर पहुंची। दोपहर बाद जांच-पड़ताल शुरू कर पाई। क्योंकि राकेश के घर पर ताला बंद था। आसपास के लोगों के मुताबिक टीम ने एक बैग में कुछ स्टांप व अन्य कागज रखे थे, जिसे लेकर वह भीतर गई और पूरी रात अभिलेख का सत्यापन किया।
विज्ञापन

आयकर अधिकारी वीपी सिंह ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। बोले मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर अभिलेखा आदि का सत्यापन किया गया है। पूरी रात टीम ने अपना काम किया है। अब इसकी रिपोर्ट लखनऊ को दी जाएगी। बता दें कि राकेश श्रीवास्तव कंप्यूटर साॅफ्ट वेयर बनाने वाली क्वांटम ग्रुप के चेयरमैन के अलावा जमीन व कॉल सेंटर का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed