फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation into Munderwa private hospital not complete, preparing to impose fine for death

Basti News: मुंडेरवा निजी अस्पताल की जांच पूरी नहीं, मौत के बदले जुर्माना ठोंकने की तैयारी

Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Investigation into Munderwa private hospital not complete, preparing to impose fine for death
बस्ती। मुंडेरवा स्थित अमृत अस्पताल में महिला की हुई मृत्यु प्रकरण की जांच अभी लंबित है। वहीं, अब विभाग अस्पताल पर तगड़ा जुर्माना ठोकने की तैयारी में है। बताया गया कि अस्पताल सील होने और संबंधित संचालक के फरार होने के चलते जांच लटकी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 मई लोहदर निवासी अनिल कुमार चौधरी पत्नी को खुजली की शिकायत पर वह अमृत अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि बिना जांच-पड़ताल के लगातार तीन इंजेक्शन लगा दिया गया। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर संचालक डॉ. मनीष श्रीवास्तव के साथ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। अब तक पुलिस दो कर्मी को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं अस्पताल के संचालक डॉ. मनीष श्रीवास्तव अभी तक फरार बताए जा रहे हैं। इससे अन्य जांच नहीं हो पा रही है। अब विभाग अस्पताल पर जुर्माना ठोकने की तैयारी में है। बताया गया कि जुर्माने की रकम काफी अधिक रहेगी। चूंकि, बिना पंजीकरण के ही अस्पताल वर्तमान में संचालित था, जबकि 30 अप्रैल को ही उसका पंजीयन समाप्त हो चुका था। बावजूद इसके वह पंजीकरण के लिए कोई आवेदन विभाग में नहीं दिया। इस पर अब जुर्माना लगेगा। वहीं, केडी अस्पताल जिगिना अस्पताल चौराहे पर भी महिला की मौत प्रकरण में ओपीडी, आईपीडी सील है, आगे की जांच चल रही है। हालांकि, इस अस्पताल का पंजीयन है, ऐसा विभाग पोर्टल पर दावा कर रहा है। वहीं, ताजा मामला अब मालवीय रोड का, यहां भी वृद्ध महिला की मौत लापरवाही से बता रहे हैं। इसकी भी जांच अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

---

अमृत अस्पताल की जांच अभी चल रही है। पंजीकरण के बिना अस्पताल संचालित होना गलत है। ऐसे में अब जुर्माना लगाया जाएगा।
डॉ. एसबी सिंह, नोडल अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, बस्ती।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed