{"_id":"651efde470ca70bd9b0bddb8","slug":"investigation-into-complaint-of-extortion-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5362-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धन उगाही की शिकायत की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धन उगाही की शिकायत की हुई जांच
Thu, 05 Oct 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे अवर अभियंता ने दोनों पक्षों का दर्ज किया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमोढ़ा में पंचायत भवन पर आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरित करने का काम किया जा रहाहहै। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की एक महिला और दिवाकर सिंह ने बीडीओ से शिकायत की कि आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर धन उगाही की जा रही है।
बीडीओ ने मामले की जांच करने अवर अभियंता फारूक अहमद को मौके पर भेजा। अवर अभियंता ने पंचायत सहायक शिकायतकर्ता नीलम चौहान से पूछताछ की। सहायक ने रुपये लेने की बात को निराधार बताया। उन्होंने शिकायतकर्ता का लिखित बयान भी दर्ज कराया। जबकि ग्रामीणों ने लिखित बयान दिया कि कार्ड के बदले 50 रुपये की वसूली हो रही है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बयान दिया कि कार्ड के बदले रुपये नहीं लिए जा रहे हैं। अवर अभियंता ने बताया कि सभी का बयान दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए बीडीओ को सौंप दी गई है।