{"_id":"658c666ad456c2797c0f561b","slug":"investigation-found-only-47-kg-of-50-kg-distributed-basti-news-c-207-1-sgkp1004-9094-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच में 47 किलो ही निकला 50 किलो का बांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच में 47 किलो ही निकला 50 किलो का बांट
Wed, 27 Dec 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और सीएचसी का निरीक्षण किया। गन्ना क्रय केंद्र विक्रमजोत ए पहुंचे अरविंद ने 50 किग्रा बांट की जांच की तो वह 47 किग्रा का ही निकाला।
उन्होंने गन्ना उतरवाई के नाम पर वसूली व घटतौली की जानकारी समिति के सचिव देवस्वरूप शुक्ल और जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह को दी। गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्रवाई कर अवगत कराएं। इसके बाद वह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विक्रमजोत पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। परिसर में जगह-जगह सड़ी हुईं सब्जियां फेंकी मिलीं। पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां सब्जी मंडी लगती है।
फोन पर उन्होंने डीएम को कार्रवाई के लिए अवगत कराया। यहां से सीएचसी पहुंचकर उन्होंने सफाई, दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आसिफ फारूखी को निर्देश दिए कि नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। इस मौके पर छावनी के थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य, सुधीर पटेल, अजय रावत, संतोष पांडेय, नंदलाल आदि मौजूद रहे।