फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Internet connectivity in e-POS machines will be checked.

Basti News: ई-पॉस मशीनों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की होगी जांच

Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Internet connectivity in e-POS machines will be checked.
रुधौली। तहसील क्षेत्र में ई-पॉस मशीनों के संचालन में आ रही समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों को लेकर पूर्ति निरीक्षक रुधौली प्रवीण पांडेय ने शनिवार को कोटेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ई-पॉस मशीनों की तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त रखने और खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ई-पॉस मशीनों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए वर्तमान में तीन सिम के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध हैं। कई स्थानों पर कनेक्टिविटी की समस्या के कारण वितरण कार्य प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में सभी कोटेदार अपनी-अपनी ई-पॉस मशीनों की नेट कनेक्टिविटी की जांच कर लें। कनेक्टिविटी न होने की स्थिति में लोकल कनेक्टिविटी वाला नया सिम इंस्टॉल कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में ई-पॉस व ई-वेइंग स्केल की मरम्मत और सुधार के नाम पर धन वसूली की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन किया जाए। किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोटेदारों से वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, मशीनों को अपडेट रखने और उपभोक्ताओं को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed