फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   International Yoga Day Organised

बस्ती: मानवता के लिए डेढ़ लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

Tue, 21 Jun 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day Organised
स्वास्थ्य के लिए जनपद के डेढ़ लाख लोगों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने योगाभ्यास किया और ‘मानवता के लिए योग के महाअभियान’ को पूर्ण रूप से सफल बनाया। जिले में योग महापर्व के रूप में जहां सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं भारी संख्या में आम नागरिकों ने मंदिर परिसरों व घर-आंगन में भी योगाभ्यास किया।
वृहद सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम मंडल मुख्यालय स्थित शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ व प्रभारी डीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्र, कर्मचारी, एनसीसी, स्काउट व आयुष विभाग के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, सीएमओ डॉ. प्रजापति व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव के अनुसार पूरे जिले में तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने जगह-जगह योगासन कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

योग शिविर में आयुक्त गोविंद राजू एन एस, संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी, सीएमओ डॉ. चन्द्रशेखर, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. एके कुशवाहॉ, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, डीपीआरओ एस.एस. सिंह, डीएसओ सत्यवीर सिंह, क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. रामदुलार, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, रामरेखा आश्रम परिसर मखौड़ाघाम में विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने योग शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में योग दिवस का आयोजन किया गया। बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी ने योग के सिद्धान्त को बताया। इस मौके पर अरबन कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबन्धक महेन्द्र सिंह, अशोक पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के गजेन्द्र सिंह, अमरनाथ सिंह, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। योग दिवस अमृत योग महोत्सव संत निरंकारी मंडल सत्संग भवन में विश्व संवाद परिषद के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ योग शिक्षक राम मोहन पाल की अगुवाई में हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासन के निर्देश के अनुपालन में,प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने योग किया। छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पांडेय ने दी।
उधर, सल्टौआ ब्लॉक सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह की अगुवाई में योग हुुआ। राजकीय महाविद्यालय रुधौली में विशिष्ट अतिथि रघुनाथ शरण सिंह, रुधौली तहसील परिसर में एसडीएम गुलाबचंद्र ने योगाभ्यास कराया। हर्रैया के राम कृपा योग पीठ तेनुआ में निर्माणाधीन चिकित्सालय में गोरखपुर मेडिकल कालेज के पूर्व सर्जन डॉ. दीनानाथ पटेल ने योगा कराया। बभनान में योग सोशल सोसायटी के उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव राधेश्याम जयसवाल की अगुवाई में योग किया गया। बनकटी ब्लॉक परिसर में बीडीओ धनेश यादव, एडीओ आईएसबी रामप्रकाश त्रिपाठी, सीडीए एकेडमी मथौली में, नगर पंचायत में निखिल श्रीवास्तव आदि ने योगाभ्यास किया।
प्राचीन गौरव गरिमा व आदर्श को योग के माध्यम से प्राप्त कर रहा है देश : अनूप गुप्ता
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी भाजपा व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि अपनी प्राचीन गौरव गरिमा व आदर्श को योग के माध्यम से प्राप्त करता हुआ फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। जिला प्रभारी ओमप्रकाश आर्य व अलख निरंजन आर्य ने अंगवस्त्र व सत्यार्थ प्रकाश भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में राखी दुबे व अखिलेश दुबे अध्यक्ष सनातन धर्म संस्था व सदस्य पंकज त्रिपाठी और भागवत प्रसाद पांडेय एडवोकेट ने कार्यक्रम को जनोपयोगी बताया और कहा कि योग तो भारतीय संस्कृति का बहुत छोटा सा हिस्सा है जो पूरी दुनिया को जोड़ सकता है। स्वामी दयानंद विद्यालय में अजीत कुमार पांडेय व राजेन्द्र जायसवाल प्रेस क्लब में हिमांशु मिश्रा केंद्रीय विद्यालय में संगीता यादव पुलिस लाइन में डॉ. प्रवेश कुमार आदि ने योग कराया। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष बस्ती के सह नगर संचालक सुनील मिश्र तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह मौजूद रहे।

सीएमएस विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
नगर पंचायत नगर बाजार में अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार गुप्ता, नंद लाल मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, सोनू सोनकर, मोनू सोनकर सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे। श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर मे संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार चतुर्वेदी, गोपेश् पाल, श्रवण कुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह डॉ. जय प्रकाश पांडेय ने योग किया। सीएमएस विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा योग कर सभी को योग दिवस की बधाई दी गई कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने लोगों को ध्यान एवं योग करा कर स्वस्थ रहने के गुण बताएं इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के योग दिवस की शुरुआत को पूरे विश्व ने स्वीकार किया और आज पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मना रहा है ऐसे ही भारत एक दिन विश्व गुरु बन कर सभी को नए प्रकार संदेश देने का प्रयास करेगा भाजपा नेता विनीत तिवारी ने कहा कि हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग करना बहुत आवश्यक है इसलिए सभी लोग प्रात:काल उठकर सर्वप्रथम योग करें उसके बाद अन्य काम किया करें। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सलीम हासमी, श्रीराम यादव, विमला सिंह, शशि कला सिंह, प्रिया गुप्ता, स्मिता अस्थाना, मरियम, मोहम्मद दानिश, सृष्टि सिंह नीलम गौड़ आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर दिव्यांश जायसवाल, श्लोक अस्थाना, सृजन खरे ,आस्था श्रीवास्तव, मुबाशिरा ,श्रेया आनंद श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, आर्यन, अमरनाथ आदि बच्चों ने योगाभ्यास किया। प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के नेतृत्व में योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed