{"_id":"676da5155963b65fb9037174","slug":"intercity-and-bhatni-ayodhya-passenger-operation-begins-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129439-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंटरसिटी और भटनी-अयोध्या पैसेंजर का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंटरसिटी और भटनी-अयोध्या पैसेंजर का संचालन शुरू
Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रेल प्रशासन की ओर से निरस्त चल रही गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व भटनी-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
पूर्वोत्तर रेलवे के चुरेब और मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के परिपेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन की ओर से 24 और 25 दिसंबर को भटनी-अयोध्या पैसेंजर अप और डाउन और 25 दिसंबर को इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। जिसके चलते यात्रियों को सफर करने में मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार से रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनों को गोंडा, बढ़नी व गोरखपुर, बढ़नी के रास्ते डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। जिसे अब गोरखपुर, खलीलाबाद और बस्ती के रास्ते चलाया जा रहा है। रेलवे समयसारणी के अनुसार डायवर्ट हुई सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को अपने निर्धारित समय के अनुसार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चल रही हैं निरस्त
बस्ती से चलकर प्रयागराज को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन, हमसफर एक्सप्रेस अभी भी रेलवे बोर्ड की ओर से निरस्त चल रही है।
कोट
निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। साथ ही जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। उन सभी ट्रेनों को अब गोरखपुर-बस्ती के रास्ते निर्धारित समय के अनुसार संचालन शुरू हो गया है। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर