फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Interceptor reached toll plaza

Basti News: टोल प्लाजा पर पहुंचे इंटरसेप्टर, शुरू हुई निगहबानी

Mon, 22 Jan 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Interceptor reached toll plaza
बखिरा तिराहा पर मौजूद पुलिस बल।
मड़वानगर व चौकड़ी टोल प्लाजा पर आरटीओ ने तैनात किए इंटरसेप्टर वाहन
विज्ञापन


24 घंटे सहायता के लिए लगीं मंडल के तीनों जिलों के परिवहन विभाग की टीम

हर किलोमीटर पर परिवहन विभाग ने लगवाए रेट्रो रेफलेक्टर वाले संकेतक
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आरटीओ प्रशासन ने दोनों टोल प्लाजा पर दो इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए हैं। इससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की यातायात संबंधी परेशानी न उठानी पड़े। यही नहीं, इन इंटरसेप्टर पर यात्री कर अधिकारियों की अगुवाई में छह-छह कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन विभाग पूरी चौकसी बरत रहा है। अयोध्या से बस्ती व संतकबीरनगर तक फोरलेन पर मड़वानगर व चौकड़ी समेत कुल दो टोल प्लाजा स्थापित हैं, जहां से बड़ी संख्या में पूर्वी जिलों के आमंत्रित श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। इसे देखते हुए आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने एआरटीओ पंकज सिंह की अगुवाई में दोनों टोल प्लाजा पर एक-एक इंटरसेप्टर वाहन खड़े करा दिए गए हैं। पूरा हाईवे परिवहन विभाग की निगरानी में संचालित होगा। इस मौके पर जिले की सीमा घघौवा तक हर किमी पर रेट्रो रेफलेक्टर संकेतकों के खंभे स्थापित किए गए हैं, जो दिन-रात चमकते हुए श्रद्धालुओं को सड़क सुरक्षा के प्रति सावधान तो करेंगे ही, साथ में यह भी एहसास कराएंगे कि उन्होंने अब एक किमी का सफर तय कर लिया है।
विज्ञापन

...

बाहर से आए अधिकारी संभालेंगे कमान

आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन के अनुसार चौकड़ी व मड़वानगर टोल प्लाजा पर दो इंटरसेप्टर वाहन पर छह-छह अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीमें आठ-आठ घंटे तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे। इन टीमों का संचालन संभाग व प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए यात्री कर अधिकारी करेंगे। बताया कि इसमें मड़वानगर टोल प्लाजा पर बस्ती के पीटीओ यानी कि पैसेंजर टैक्स ऑफिसर राजेश सिंह कुशवाहा, सिद्धार्थनगर के पीटीओ राजेंद्र प्रसाद व संतकबीरनगर के पीटीओ राजकुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चौकड़ी टोल प्लाजा पर पीलीभीत की पीटीओ बर्डिस चतुर्वेदी, शाहजहांपुर के पीटीओ होरी लाल व बलिया के पीटीओ राम आसरे गौतम कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी सुरक्षित यातायात के लिए तैयारी

अयोध्या मे भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों व साधु-संतों के साथ-साथ प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन व आरटीओ रविकांत शुक्ला ने एआरटीओ पंकज सिंह और प्रधान सहायक सभाजीत पाल की अगुवाई में सभी बस, ट्रक, आटो, टैक्सी, ई-रिक्षा के मालिकों व चालकों के अलावा यात्री यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक भी किया है और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भी अयोध्या में भव्य राममंदिर के दर्शन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न उठानी पडे। यही नहीं सभी वाहनों के फिटनेस, मरम्मत, पेंटिंग व सीटों आदि को दुरुस्त रखने व वाहनों को फूल-मालाओं से सुसज्जित रखने को कहा गया है। साथ ही वाहनों में रामधुन व कर्णप्रिय भजनों का संगीत बजाने पर जोर दिया गया है।

...

रोडवेज बसें भी हुईं तैयार
रोडवेज बसें भी अपनी पूरी तैयारी के साथ प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो चुकी हैं। रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि परिचालकों को श्रद्धालुओं के साथ नम्रतापूर्वक मधुर व्यवहार किए जाने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी के दौरान पान मसाला, गुटखा, शराब व अन्य किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करने की हिदायत दी गई है। ड्राइवरों को वर्दी पहनने व वाहन में किराया सूची भी प्रदर्शित करने के लिए निर्देश दिया गया है। कोई संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु या फिर उपद्रवी तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल ही पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed