{"_id":"6aa84211519424f52001fd8d","slug":"inter-district-highway-diesel-theft-gang-busted-basti-news-c-207-1-bst1006-166816-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा
विज्ञापन
बस्ती। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का छावनी पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने दो गुर्गों को गिरफ्तार करने के साथ दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार और करीब 50 लीटर डीजल बरामद हुआ है।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया में रविवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद संदिग्धों की पहचान की गई।
पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 3:25 बजे मझौवा दूबे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के जुवागांव निवासी आदर्श वर्मा और अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी लवकुश चौहान के रूप में हुई। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया।
विज्ञापन
भोर में चालक के सोने का उठाते थे फायदा : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजनीतिक दल का झंडा लगी कार से हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों तक पहुंचते थे। भोर के समय चालक के नींद में होने का फायदा उठाकर डीजल निकाल लेते थे। चोरी का डीजल बेचने के बाद मिले रुपये आपस में बांट लेते थे और खाने-पीने व शौक में खर्च करते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 13 सितंबर की रात मझौवा दूबे में खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर उसे बेचने जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने कुछ दिन पहले कलवारी-टांडा मार्ग से भी डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है।