फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inter-caste gang woman arrested

अंतरजनपदीय गिरोह की महिला गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Inter-caste gang woman arrested
अंतरजनपदीय गिरोह की महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

50 लाख 80 हजार के धोखाधड़ी में नामजद है दीप्ति
बस्ती। साइबर फ्राड के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी दीप्ति उर्फ भारती को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रायबरेली जिले के डलमऊ थानाक्षेत्र के पखरौली गांव निवासी दीप्ति का नाम दिसंबर-2018 में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के खाते से 50 लाख 80 हजार रुपये के धोखाधड़ी करने के केस में प्रकाश में आया था, जिसमें महाराष्ट्र, लखनऊ व राजस्थान के बैंक खाते में पूरी रकम ट्रांसफर की गई थी। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर बस्ती पुलिस ने उसे रविवार रात को उसके गांव से गिरफ्तार किया।

आरोप है कि इसी महिला ने सरस्वती विद्यालय के बैैंक एकाउंट में दर्ज मोबाइल नंबर का नया सिम लेकर अपने नाम से रि-एक्टीवेट करा लिया था। इसके बाद नौ दिसंबर से 15 दिसंबर-2018 के बीच उसी सिम के जरिए अपने मोबाइल फोन पर आठ बार ओटीपी मंगाया और एकाउंट से 50 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। 15 दिसंबर को कार्यालय प्रभारी को जब इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। जिले में सबसे बड़े साइबर क्राइम की इस घटना के पर्दाफाश का पुलिस पर खासा दबाव पड़ा। नतीजन दो जनवरी-2019 को अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया और गिरोह के तीन गुर्गे पकड़ लिए गए। इनमें मोहम्म्द गुलजार निवासी रायपुर थाना कैंट जिला अयोध्या, रंजीत कुमार गुप्ता निवासी आवास विकास कॉलोनी, कटरा, थाना कोतवाली बस्ती और दशरथ रामबिंद उर्फ दिनेश निवासी पहाड़ीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल थे। उनके कब्जे से उस समय पांच लाख 77 हजार रुपये और तमाम फर्जी सिमकार्ड, आईडी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, कार आदि बरामद किए गए। तत्कालीन एसपी दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया था कि यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में भी इनके साथी सक्रिय हैं। कोतवाल राम्रपाल यादव ने बताया कि धोखाधड़ी के इस केस में महिला काफी अहम भूमिका निभा चुकी है। अब तक इस मामले में कुल नौ आरोपित पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed