फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Insulators were blown away, causing power outages for several hours.

Basti News: जगह-जगह उड़े इंसुलेटर, कई घंटे गुल रही बिजली

Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Insulators were blown away, causing power outages for several hours.
नगर बाजार। भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजली उपकेंद्र नगर की 33 केवी लाइन में कई इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन ब्रेकडाउन में होने के कारण कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात से ही बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने के बाद फाॅल्ट की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम सक्रिय हो गई। लाइन की जांच के दौरान क्षतिग्रस्त इंसुलेटरों को चिह्नित कर उन्हें बदलने का कार्य शुरू किया गया। विभागीय टीम अब तक 15 इंसुलेटर बदल चुकी है, जबकि सात और इंसुलेटर बदलने का कार्य जारी है। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुटे हैं और खराब इंसुलेटर बदले जा रहे हैं। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों और आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न रहने से घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों और अन्य लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed