फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructors will not do BLO duty, demand for removal of name

Basti News: बीएलओ की ड्यूटी नहीं करेंगे अनुदेशक, नाम हटाने की मांग

Wed, 06 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Instructors will not do BLO duty, demand for removal of name
बस्ती। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। अनुदेशकों ने बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के क्रम में अनुदेशकों से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य लिए जाने की स्पष्ट मनाही है। इसके बाद भी अनुदेशकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगा दी गई है। कहा कि रोजगार सेवक, आशा, एएनएम, नलकूप चालक आंगनबाड़ी आदि अन्य विभाग के कर्मचारियों से बीएलओ का कार्य पूर्व में लिया जा रहा था। इन कर्मचारियों का निवास भी निकट होने से कार्य सुचारू रूप से हो रहा था। इस दौरान जिला मंत्री उमेश यादव, प्रियंका सिंह, सावित्री गौतम, साधना, संजय कुमार, आदित्य गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed