फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions not to burn bushes and garbage near the yard and railway tracks

Basti News: यार्ड और रेल पटरियों के पास झाड़ियां व कूड़ा न जलाने के निर्देश

Fri, 24 Apr 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions not to burn bushes and garbage near the yard and railway tracks
बस्ती। आगजनी घटनाओं को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है, ट्रेनों और रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर रेलवे की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ट्रैक, यार्ड, झाड़ियों और रेल पटरियों के आसपास कूड़ा-करकट व घास न जलाने का सलाह दिया गया है।
विज्ञापन

यात्री सुरक्षा एवं संरक्षित रेल संचालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने आगजनी घटनाओं से होने वाले नुकसान को लेकर निर्देश जारी करते हुए रेलवे प्रशासन को सर्तक किया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे लाइन के किनारे स्थित गांव वालों से अपील करते हुए कहा कि इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है और रेल पटरियों, झाड़ियों व रेल लाइन के आसपास घास व कूड़ा न जलाने का सलाह दी है।
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास बस्तियों में स्टोव, अंगीठी, चूल्हा या गैस सिलेंडर का उपयोग बहुत सावधानी से करने को कहा है, साथ ही किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ का भण्डारण न करें। जारी गाइडलाइन में निर्देश दिया गया है, कि आग लगने से जहां महत्वपूर्ण रेल संपत्ति को भारी क्षति हो सकती है, वही ट्रैक की संरचना, सिग्नलिंग प्रणाली एवं अन्य तकनीकी उपकरणों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके परिणामस्वरूप रेल संचालन बाधित हो सकता है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है, इस प्रकार की लापरवाही से किसी भी समय अप्रिय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिससे जन-धन की हानि हो सकती है और ट्रेनों के आवागमन में अनावश्यक विलंब होता है, इस तरह की घटनाओं की जानकारी होने पर तत्काल नजदीक के रेलवे स्टेशन, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दे सकते हैं।




कोट



रेलवे लाइन, यार्ड और रेल पटरियों के आसपास आगजनी घटनाओं को लेकर लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक की ओर से रेलवे प्रशासन को सतर्क करते हुए विशेष गाइडलाइन जारी किया गया है, रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित ग्रामीणों से भी विशेष सलाह बरतने की अपील किया गया है।



-महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed