फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions issued to protect the cowshed from heat; ensure no shortage of fodder and water.

Basti News: गोशाला में गर्मी से बचाव के निर्देश, चारा-पानी की न हो कमी

Tue, 16 Jun 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to protect the cowshed from heat; ensure no shortage of fodder and water.
बस्ती। जिले में भीषण गर्मी के कारण पशुओं में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। विभाग ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बेहद तल्ख है। गर्मी के साथ सुबह नौ बजे ही हो जा रही असहनीय धूप से आम जनमानस तो बेहाल है ही बेजुबानों पर भी गर्मी का खूब असर हो रहा। उन पर भी लू का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में पशुपालक व किसानों ने पशुओं की देखभाल में लापरवाही की तो बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। लापरवाही से मवेशी संकट में आए तो उनके इलाज को लेकर पालकों की भी दिक्कत बढ़ेगी। बचाव को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में हो रही धूप पशुओं के लिए बेहद घातक है। अधिक देर तक मवेशियों को धूप में छोड़ने से उनमें लू की समस्या आती है। यदि शीघ्र उपचार नहीं मिला तो पशुओं की मौत तक हो जाती है। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होता है। जिससे पालकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। गोशाला के लिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लू के लक्षण
- शरीर का तापमान बढ़ने के साथ मुंह से लार भी आने लगती है। मवेशी खाना-पीना छोड़ देते हैं।
- सुबह नार्मल रहने वाले मवेशी के शरीर का तापमान दोपहर से शाम तक में बढ़ जाता है।
- पशु कमजोर हो जाते है। दुधारू मवेशी दूध कम कर देते हैं।
- शरीर में पानी की कमी होने से गोबर रुक जाता है।
---
सावधानी बरत कर सकते हैं बचाव
- पशुओं को छायादार स्थान पर रखें, धूप में चरने के लिए न छोड़ें।
- धूप से लाने के बाद कुछ देर छाए में बांधे, तब पानी पिलाएं।
- सुबह और शाम को सूर्यास्त के बाद नहलाने का प्रयास करें।
- पशुशाला के ऊपर पुआल डालें, ताकि वह गर्म न हो।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed