फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for completing SIR work within the time limit

Basti News: एसआईआर के कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश

Thu, 04 Dec 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Instructions for completing SIR work within the time limit
मानिकचंद। विकास खंड क्षेत्र के साऊंघाट के ब्लाॅक सभागार में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने एसआईआर को लेकर बैठक हुई। इसमें एडीओ, ग्राम सचिव, एनआरएलएम, ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसआईआर की मैपिंग, डाटा फीडिंग एवं नो मैपिंग डाटा को दुरुस्त करने के लए ऑपरेटरों से चर्चा की गई। समस्त कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण हो जाना चाहिए। बीडीओ ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि फार्म फीडिंग और मैपिंग का कार्य बेहतर ढंग से करके पूर्ण करें। किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में जो भी कर्मचारी अपने दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि विकास खंड के समस्त 87 ग्राम पंचायतों में एसआईआर फाॅर्म भरवाकर फीडिंग करवाया जा रहा हैं। इस मौके पर एडीओ सूरज वर्मा, आईएसवी अशोक यादव, पंचायत सुभाषचन्द्र, बीएमएम सतीश कुमार सिंह, राजमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed