फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inspector dies, head constable injured in car accident

Basti News: कार हादसे में दरोगा की मौत ,हेड कांस्टेबल घायल

Fri, 17 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Inspector dies, head constable injured in car accident
देवरिया जिले के मईल के पिपरा रामघर गांव के रहने वाले एसआई हरिनारायण मिश्र
विज्ञापन

हर्रैया-बभनान मार्ग पर खड़े डंपर से हुई कार की टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। बभनान रोड पर आईटीआई के सामने खराब होकर खड़े डंपर में कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में आगे बैठे पैकोलिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरि नारायण मिश्र (59) की माैत हो गई। कार चला रहा थाने का हेड कांस्टेबल राज कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार से शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के पिपरा राम घर निवासी हरि नारायण मिश्र पैकोलिया थाने पर तैनात थे। शुक्रवार को थाने पर तैनात गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के चौरी-चौरा गांव निवासी हेड कांस्टेबल राज कुमार दुबे के साथ कार से बस्ती मुख्यालय पर किसी काम से गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय बभनान-हर्रैया मार्ग पर गोसाईंपुरवा आईटीआई के सामने मोड़ के पास कार खड़े डंपर से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्रैया और पैकोलिया थाने की पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन दोनों पुलिसकर्मियों को कार से बाहर निकाला गया। मगर, तब तक हरि नारायण मिश्र की मौत हो चुकी थी। डीआईजी दिनेश कुमार पी., एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, सीओ हर्रैया संजय सिंह सहित जिले भर के पुलिसकर्मियों ने श्रद्धाजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed