{"_id":"6983952c7f3abfcbd303aa45","slug":"inquiries-were-made-in-villages-near-the-tinich-railway-line-basti-news-c-207-1-bst1006-152557-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टिनिच रेलवे लाइन के पास के गांवों में की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टिनिच रेलवे लाइन के पास के गांवों में की गई पूछताछ
विज्ञापन
गौर। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस पर हुए पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस टीम का जांच अभियान जारी है। आसपास के गांवों में बुधवार को भी आरपीएफ और जीआरपी टीम पत्थरबाजों की पहचान करने के लिए कई लोगों से पूछताछ की।
बुधवार को संयुक्त टीम रेलवे लाइन के आसपास के गांवों व चौराहों पर पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ की और घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगातार लोगों से संपर्क कर प्रयास में जुटी है। 30 जनवरी को गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित टिनिच रेलवे स्टेशन के पास जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पर किसी ने पत्थर फेंक दिया था। इससे एस-3 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री घायल हो गया था। रेलवे कंट्रोल की सूचना आरपीएफ पुलिस बस्ती ने अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच में जीआरपी और आरपीएफ की टीम जुटी है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह व आरपीएफ उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना, लाल साहब सिंह, हेड कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल राकेश कुमार राय, विजय यादव ने संयुक्त रूप से लगातार घटनास्थल का दौरा किया।