{"_id":"65816d2904b8e4874a0575bb","slug":"innocent-girl-dies-due-to-drowning-in-pond-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा
Tue, 19 Dec 2023 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Dec 2023 03:45 PM IST
सार
राजकुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी रिया मंगलवार सुबह आठ बजे घर के सामने स्थित तालाब के पास खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसलने से रिया तालाब में जा गिरी। काफी देर बाद जब बालिका नहीं दिखी तो परिजन ढूंढते हुए तालाब के पास गए। वहां उसे तालाब में पड़ा देखा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे घर के सामने खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के गुलौरी बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी रिया मंगलवार सुबह आठ बजे घर के सामने स्थित तालाब के पास खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसलने से रिया तालाब में जा गिरी। काफी देर बाद जब बालिका नहीं दिखी तो परिजन ढूंढते हुए तालाब के पास गए। वहां उसे तालाब में पड़ा देखा गया।
आनन-फानन रिया को सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से पिता राजकुमार व मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। चार वर्षीय भाई राजन बहन की मौत से अनजान है। शव को परिजनों ने सरयू तट पर चांदपुर घाट पर शव को दफन कर दिया।