फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Innerwheel Club Basti Midtown celebrated the festival of Dev Diwali at Amhat Ghat.

Basti News: इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन ने अमहट घाट पर देव दिवाली का पर्व मनाया

Fri, 07 Nov 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club Basti Midtown celebrated the festival of Dev Diwali at Amhat Ghat.
मनाई गई देव दिवाली।
बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अमहटघाट पर इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन ने देव दिवाली पर्व का भव्य आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि देव दिवाली जिसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है, इस बार अमहट घाट पर अद्भुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर घाट को हजारों दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। अध्यक्ष आशा अग्रवाल और सचिव साधना गोयल के नेतृत्व में क्लब की सदस्याओं ने आयोजन की पूरी तैयारी की। घाट की सफाई, सजावट, दीपों की व्यवस्था और आरती कार्यक्रम का संचालन स्वयं क्लब की टीम ने किया। शाम को जैसे ही सूर्य अस्त हुआ, घाट पर दीप प्रज्वलन का शुभारंभ किया गया। क्लब की सदस्याओं के साथ स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने भी मिलकर हजारों दीप जलाए। पूरा घाट सुनहरी रोशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव के साथ-साथ सभी सदस्यों ने गेम खेले और चाट का लुत्फ उठाया। अध्यक्ष ने कहा कि देव दिवाली केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हर पर्व के साथ सफाई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। आयोजित देव दिवाली का यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्सव का भव्य रूप प्रस्तुत किया, बल्कि समाज में एकता, पर्यावरण प्रेम और सेवा भावना का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

अमहट घाट पर जगमगाते दीपों की यह छटा बस्तीवासियों के लिए लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी। सरिता रुंगटा, दीपा खंडेलवाल, सविता डिडवानिया, सीमा गुप्ता, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, रूबी गुप्ता, सुजाता गिरोत्रा, निधि गुप्ता, नीतू अरोरा, कमल गाडिया, सुमन तुलस्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed