फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Injured teenager dies, jammed in protest against police

घायल किशोरी की मौत, पुलिस के विरोध में लगाया जाम

Tue, 15 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Injured teenager dies, jammed in protest against police
दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
घायल किशोरी की मौत, पुलिस के विरोध में लगाया जाम
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती)। हादसे में घायल किशोरी की मौत के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में लालगंज थाने के छेड़िया मोड़ के पास शव रखकर जाम लगा दिया। रविवार को मरवटिया मोड़ पर दो ऑटो की टक्कर में घायल किशोरी की सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। परिवार वालों का आरोप है कि शव का पोस्टमार्टम कराने व मुकदमा दर्ज करने के लिए वे लालगंज थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह, चौकी इंचार्ज कुदरहा सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे उच्चाधिकारियों के आने की जिद पर अड़े रहे। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार मौके पर पहुंचीं और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने केस दर्ज कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल किया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवानिया निवासी सविता (16) पुत्री फूलचंद का परिवार लालगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथियाव कला के राजस्व गांव नाऊडांड़ स्थित ननिहाल में नवासे पर रहता है। रविवार को सविता सरकारी दुकान से राशन लेकर ऑटो से नाऊडांड़ लौट रही थी। कुदरहा-लालगंज के मरवटिया मोड़ पर सामने से आए दूसरे ऑटो से इस ऑटो की टक्कर हो गई थी। हादसे में सविता गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे सीएचसी कुदरहा ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज करा रहे थे। सोमवार की रात सविता ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने के बजाए सुलह का दबाव बना रही थी। इसी से नाराज क्षेत्रीय लोगों के साथ ग्रामीणों ने मंगलवार को शव रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed