{"_id":"65df8d80cb961db3f50febf9","slug":"injured-person-dies-in-fight-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112159-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट में घायल की मौत, दो नामजद सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट में घायल की मौत, दो नामजद सहित तीन पर केस
Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
शादी में गाड़ी का शीशा टूटने का विवाद बता रही मृतक की बहू
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। रोहदा गांव में मंगलवार की रात मारपीट में घायल व्यक्ति की बुधवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहू ने गांव के दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मृतक की बहू अनीता देवी पत्नी गुलाबचंद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही बंडोले तथा अरुण ने उनके 65 वर्षीय ससुर राजाराम को गांव के सिवान में बुलाकर मारापीटा। अनीता देवी का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव की एक शादी में बोलेरो का शीशा टूटने की घटना को लेकर यह विवाद था। अनीता देवी का कहना है कि जिन लोगों ने मारा पीटा वह लोग साथ ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पर इलाज भी कराया।
हालत नाजुक होने के कारण जिला चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया, जहां से रेफर के बाद लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान राजाराम की बुधवार सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई। पुलिस ने बताया अनीता देवी की तहरीर पर बंडोले, अरुण निवासी रोहदा तथा एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की सही जानकारी हो पाएगी।